आपका वेलेंटाइन डे 2021 | Your Valentine Day 2021

आपका वेलेंटाइन डे 2021 | Your Valentine Day 2021 by Minal Jog

By Minal Jog

शुभम मित्रों, अब शीर्षक पढ़ के आप सोचेंगे वैदिक ज्योतिष के इस प्लेटफ़ॉर्म पर ये पश्चिमी त्योहार की बात…..? हाँ आप सही सोच रहे है, वैदिक ज्योतिष एक ऐसा ज्ञान है जो हमें जीवन के हर पहलू के बारे में मार्गदर्शन देता है। यह ज्ञान किसी भी धर्म या जाती से पर है। यही तो इस ज्योतिष विषय की विशेषता है। इस प्राचीन विषय को नइ पीढ़ी के साथ जोडने का इससे बेहतर मौका क्या हो सकता है। नीचे दिए गए परिणाम चंद्र राशि के आधार पर दिए गए है। आपका यह वेलेंटाइन दिन अपने प्रियजन के साथ कैसा रहेगा यह बताने का प्रयास किया है, 

आपकी चंद्र राशि  सफलता का परिणाम  
मेष  90% 
वृषभ  60% 
मिथुन  60% 
कर्क  20% 
सिंह  60% 
कन्या  90% 
तुला  60% 
वृश्चिक  20% 
धन  80% 
मकर  40% 
कुंभ  30% 
मीन  60% 

यह परिणाम दिखाता है की आपका यह विशेष दिन आपके साथी के साथ कैसा रहेगा। आप अगर इसे और बेहतर बनाना चाहते है तो नीचे दिए गए उपाय आजमा सकते है। आपके साथी की चंद्र राशि के आधार पर आप उसे, उसके लिए उपयुक्त उपहार देकर उनका दिल इस वेलेंटाइन पर जीत सकते है।  

चंद्र राशि तोहफा   रंग  
मेष  सौन्दर्य प्रसाधन, परफ्यूम  केसरी, लाल  
वृषभ  मिठाई, चॉकलेट  गुलाबी, श्वेत   
मिथुन  शो पीस, फोटो फ्रेम  पोपटी, श्याम  
कर्क  इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स  लाल, श्वेत  
सिंह  इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स केसरी, बादामी  
कन्या  पुस्तक  हरा, श्वेत  
तुला  आभूषण, कपड़े   श्वेत, श्याम  
वृश्चिक  आभूषण, परफ्यूम  केसरी, श्वेत  
धन  इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स, पुस्तक  पिला, लाल  
मकर  कपड़े, चॉकलेट  श्याम, बादामी   
कुंभ  इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स आसमानी, श्वेत  
मीन  पुस्तक, मिठाई  पिला, श्वेत  

आइए देखते है इस वेलेंटाइन दिवस पर यह विषय हमें किस तरह मदद कर सकता है। जब प्रेम की बात आती है, तब शुक्र ग्रह का विचार किया जाता है। साथ में ही मंगल, चंद्र, गुरु और राहु, केतु काभि विचार करना जरूरी है। विवाह के लिए पुरुष की कुंडली में शुक्र और स्त्री की कुंडली में गुरु की स्थिति देखना उतना ही आवश्यक है। चंद्र और मंगल आकर्षण और आवेग के कारक है तो राहु केतु परंपरा को तोड़कर आगे बढ़ाने वाले ग्रह है। इन सभी ग्रहों को ध्यान में रखकर कुंडली विश्लेषण करना जरूरी है। इन ग्रहों के साथ ही कुंडली के लग्न, पंचम और सप्तम भाव तथा उनके भावाधिपती का विश्लेषण करना भी उतना ही जरूरी है। इन सभी पहलू का विचार करते हुए हर एक राशि को चंद्र कुंडली के अनुसार क्या परिणाम मिल सकता है उसे यहाँ प्रस्तुत किया है, यह एक आम परिणाम है। अगर आप अपनी कुंडली का सटीक विश्लेषण चाहते है तो कोस्मोकोल के जरिए मुझसे संपर्क करें। 

अगर आप की विचारधारा वैज्ञानिक अभिगम वाली है तो वेलेंटाइन डे से जुड़ी हुई कुछ रोचक जानकारी के लिए इस विषय पर मेरे द्वारा लिखा गया और एक आर्टिकल – https://cosmoguru.com/articles/astrology/vasant-ya-valentine-day/ पढ़ना चुकिएगा मत। शुभम।  

3 Replies to “आपका वेलेंटाइन डे 2021 | Your Valentine Day 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *