मे बिच्छू और आप? | I am Scorpio, what about you?

मे बिच्छू और आप? | I am Scorpio, what about you? by Namrata Oza

By Namrata Oza

शुभम

क्या आप के मन मे सवाल आया ? यह क्या लिखा है इसने !!! मे बिच्छू और आप ? आपको उत्सुकता हुई मे क्या कहना चाहती हु ? चलिये मे ही बता देती हु ?? मे बात कर रही हु आप की चंद्र राशि के नाम और राशि के चिह्न की | चन्द्र राशि जानते ही होगे आप , मे फिर भी आपको एक बार बता देती हु | आपकी जन्म कुंडली देखिए चंद्र जिस राशि मे बिराजमान है उस राशि को चंद्र राशि कहते है , जिससे हम अपना नाम रखते है | अब आप को समज आया मे क्यों बोली मे बिच्छू ? मे नम्रता मेरी  चंद्र राशि वृश्चिक है | और एक होती है लग्न राशि  यानि आपके जन्म समय  पर  पूर्व क्षितिज पर जो राशि उदित होती है वो  लग्न राशि कही जाती है | जन्म कुंडली मे प्रथम स्थान मे जो राशि है वो  आपकी लग्न राशि हुई | यह लेख मे आपकी चंद्र राशि  या लग्न राशि के चिह्न के  हिसाब से आप कैसे होंगे  , आपका व्यकितत्व कैसा होगा यह बताऊँगी | चलिये देखते है बारह राशिओ के चिह्न के हिसाब से जातक कैसे होते है |  यहा ध्यान रखिए चंद्र राशि आप की मन:स्थिति दिखती है और लग्न राशि आपका कर्म यानि आप क्या करोंगे वो दिखाएगी

1. मेष (अ, ल, ई):

          मेष राशि का चिन्ह है मेष या तो भेड़ नाम का  पालतू प्राणी | कैसा होता है भेड़ (sheep) | भेड़ जो   हमेशा झुंड मे रेहते है |  यह प्राणी हमेशा अपने झुंड के साथ रहता है और हमेशा उनके लीडर को फॉलो करता है | बहोत ही शांत प्राणी है | अपने मे ही मस्त रहने वाला प्राणी है | तो मेष राशि वाले जातको मे भी यह स्वभाव दिखेगा आपको | वो लोग भी अपने ग्रुप से अपने आसपास के लोग से झुड़े रहेंगे | फॉलो करने का गुण दिखेगा उनमे | अपने आप मे खुश रेहना मगन रेहना मेष राशि के जातको मे आप देख सकते हो | एसे जातको को आप देखोगे बड़े अनुशासन को माननेवाले होते है | बड़े ही आज्ञंकित होते हे यह लोग |

2. वृषभ (ब, व, उ):

          वृषभ राशि का चिन्ह है वृष यानि के बेल (bull ) | वृष केसा होता है  ,  बलवान , बड़ा , बहोत ही मजबूत टाँगो वाला , कार्य करता रेहता है  | बलवान है, बल से होने वाले सभी कार्य अच्छे से करता है | अपने झुंड मे  अपनी धाक जमता है | गुस्से से भरा रहेता है कभी भी लड़ सकता है | तो यह सब बाते आप वृषभ राशि के जातको मे भी देख सकते हो | जैसे वो लोग भी बलवान शरीर वाले होते है | उनके पैरो मे बहोत ताकत होती है | कोई भी मेहनत का काम करवालों , अच्छे से करेंगे | वैसे ठंडे पर जब गुस्सा आया तो फिर किसी की नही , सुनते है | फिर इनको संभालना मुश्किल हो जाता है | काम प्रवृति भी ज्यादा दिखेगी इनमे  | बंधन इनको पसंद नही आता,  आज़ादी पसंद है  |

3. मिथुन (क, छ, घ):

मिथुन राशि का चिन्ह है  दो विरोध दिशा मे मुँह किए व्यक्ति, या तो जुड़वा , मनुष्य राशि चिन्ह है | मनुष्य कैसे होते है वो तो आप सब जानते होगे | मनुष्य अपने बारे मे सोचते है  , सही गलत का निर्णय करते है , अपने आप को आगे बढ़ाने का सोचते है | पृथ्वी का वह प्राणी जिसके पास बुद्धि क्षमता है जो अपनी बात दूसरों को समजा सकते है  | वैसे ही होते है मिथुन राशि के जातक , थोड़े से स्वार्थी , व्यापारी , जिज्ञाषु , बहोत सारे मित्र बनाने वाले , तर्क वितर्क करने वाले , व्यवहारू | diplomatic , दो लोग है मतलब हमेशा दो विचार चलते है उनके दिमाग मे | बहोत ही ज्यादा सोचते है | बहोत ही practical जीवन जीते है यह लोग | कभी कबार दो सोच के साथ यह जातक निर्णय लेने मे बड़ी परेशनीया जेलता है | जल्दी एक निर्णय पे पोहचना इनके लिए कठीन होता है | इन लोगो को शारीरिक से ज्यादा बौद्धिक कार्य मे दिलचस्पी रहती है |

4. कर्क (ड, ह):  

कर्क राशि का चिन्ह है केकड़ा (crab) या फिर कर्क एक छोटा सा जीव | जो ज़्यादातर पानी मे या पनि की आसपास की भूमि पे रेहता है | यह संवेदनशील होता है , भयभीत रेहता है | अपने धर के आसपास ही रेहता है ज्यादा दूर जाता नही है | वैसे ही यह राशि के जातक संवेदनशील होते है | उनके अंदर एक डर भी रेहता है | यह लोग अपने घर से धूर जाना नहीं चाहते | या यह संजिए ये लोग अपने घर को ज्यादा पसंद करते है , घर परिवार से जुड़े रहते है | संवेदनशील होने से यह लोग जल्दी से सब के साथ घुल मिल जाते है | पर यह लोग जल्दी दिल पर बात ले लेते है और hurt भी जल्दी हो जाते है | किसी भी जगह  adjust करनेका इनका स्वभाव रेहता है |

 5. सिंह (म, ट):

सिंह राशि का चिन्ह है शेर (lion )  । यह प्राणी से सब भली भाति परिचित होंगे | शेर जंगल का राजा होता है | आलसी प्राणी होता है वो एसे ही शिकार नहीं करता पर जब उसे भूख लगती है तभी वो शिकार करता है वरना तो पड़ा रहेगा अपनी जगह पे | यह राशि के जातक मे भी यह गुण देखने को मिलेगे | यह लोग आग लगने के समय पे ही गड्ढा खोदते है और पनि डाल कर आग भी बुजाते है | यह राशि के व्यक्ति राजा समान जीना पसंद करते है | एक राजा की तरह अपने आसपास के लोगो की रक्षा भी करते है | मजबूत शरीर वाले रहते है | आलस फुट फुट कर भारी रहती है इनमे | राजा के जैसे ही कान के कच्चे होते है , जल्द ही किसी की बात को मान लेते है |

6. कन्या (प, थ, ण):

कन्या राशि का चिन्ह है कन्या (female ) लड़की जो नाव पे सवार है , पर उसके हाथ मे पतवार नही  है | यह भी मनुष्य राशि  है | लड़की  का चिन्ह , यह राशि के जातक मे स्त्री गत स्वभाव देखने मिलेगा | जैसे सब चीज ठीक जगह राखी हुई चाहिए  , मृदुभाषी,  प्रामाणिक,  नाराज होना , हठ करना , और मनुष्य राशि है तो सूझबूझ , practical, अपने विकास और उन्नति के बारे मे सोचना , diplomatic behavior, तर्क वितर्क करना यह सब गुण दिखाई देंगे आपको कन्या राशि मे | यहा पे बिना पतवार बिना की नाव है तो इन जातक मे आपको दिखेगा की निर्णय लेने मे बड़ी परेशनीय आती होगी | कभी कबार यह लोग असमंजस मे होते है की क्या और कौनसा रास्ता चुने ??  खालीपन भी देख सकते हो कई बार इस राशि मे |

7. तुला (र, त):

तुला का चिन्ह है तराजू, काँटा भी बोल सकते है इसे | तराजू जिसका मापन मे उपयोग किया जाता है | जिसको जो चाहिए उताना सही वजन से दे पाये | एसे जातक न्यायप्रिय होते है | उनके  अंदर सही गलत पहचानने की क्षमता भी रहती है | निष्पक्षता इनका स्वभाव होता है | यह लोग ज़्यादातर संतुलन बनाने का कार्य करते है | संबंधो मे , परिवार मे , कार्यक्षेत्रे मे यह लोग संतुलन बनाकार रखते है | इसीलिए यह लोग वाद विवाद मे भी कुशल होते है | कई बार एसा भी देखा जाएगा यह लोग न्याय पसंद करेगे किन्तु केवल अपने लिए |

8. वृश्चिक (न, य):

वृश्चिक राशि का चिन्ह है  बिच्छू ( Scorpio ) | कैसा होता है बिच्छू ?? जहरीला , यह अगर दंश मारदे तो  बहोत पीड़ा देता है | यह एक निशाचर जीव है | यह मादा बिच्छू सहवास के बाद नर को निगल जाती है | कोई बिच्छू इनते विषेले होते है की काँटने पर किसी की मौत भी हो सकती है | यह अपने बच्चो को बहोत ही अच्छी तरह पालन पोषण करती है | वैसे यह राशि वालो से अगर दुश्मनी मोड ली या तो उनसे कुछ बुरा बर्ताव किया तो यह लोग कभी भूलते नही है | उनका समय आने पे जवाब देते है | अपने प्यार या घरवालो के लिए बहोत ही possessive होते है | अपनी मनपसंद व्यक्ति और वस्तुओ के साथ इनका एक अलग ही लगाव होता है | अपने से जुड़े लोगो का बहोत ही अच्छा खयाल रखते है यह लोग |  

9. धनु (भ, ध, फ, ढ):

धनु राशि का चिह्न है  अश्व और मानव, जिसमे ऊपर का हिस्सा जो मानव है जिसके हाथ मे प्रत्यंचा चढ़ा हुआ तीर  धनुष है , और पिछला हिस्सा अश्व का है | जिसमे मनुष्य और चतुष्पाद दोनों चिन्ह है | यह लोग अपने लक्ष्य को हमेशा साथ लेकर चलते है | अपने ध्यय को पाने के लिए अपने जी जान से मेहनत करते है | मनुष्य राशि का प्रभाव होता है , यह लोग भी अपने तरक्की के बारे मे सोचते है | धोड़ा जिसे एक मजबूत प्राणी माना जाता है | अपने शरीर से मजबूत और जोश वाले होते है यह लोग | ताकत भी होती है साथ मे बुद्धि क्षमता भी होती है | dominant होते है यह लोग |  बल और बुद्धि का एक अच्छा combination देखने मिलता है इन जातको मे |

10. मकर (ख, ज):

मकर राशि का चिह्न है मगरमच्छ जिसके आगे का भाग चतुष्पाद प्राणी और पीछे का भाग मगरमच्छ जैसा विशाल जलचर प्राणी  | मगरमच्छ को कभी ध्यान से देखा है आपने ??? वो इतना शांति से सोया हुआ नजर आयेगा मानो जैसे कितना शांत प्राणी है | यदि आसपास शिकार दिख गया तो एसा दबोचता है की पुछो मत | यह जातक भी कुछ एसे ही होते है | आलस से भरे होते है पर जैसे अपनी काम की चीज मिली तो फटाक से काम करने लग जाते है | अपने दुश्मन को कभी छोड़ते नही | एसे दबोचते है की पुछो मत | इन लोगो को कार्य करने के लिए कभी कबार प्रेरित करना पड़ता है  | कई बार ज्यादा आलस की वजह से यह लोग बहोत सी जगह पीछे रहते है | यह लोग शांत दिखते है किन्तु शांत होते नही |

11. कुम्भ (ग, श, द):

कुम्भ राशि का चिन्ह है कुम्भ यानि के धड़ा , धड़ा पकड़ा हुआ मनुष्य | यह भी मनुष्य राशि है  जिसमे भी अपने आप के बारे मे सोचना सबसे पहले आता है | घड़ा जिसके अंदर कितना पानी है वो आप नाप नही सकते हो | हा पानी को ठंडा रखने का काम करता है यह  अगर मिट्टी का है तो | तो यह लोग जीतने बाहर दिखते है उतने ही अंदर होते है | आप इन को जान नही सकते हो | यह लोग बड़े ही अंतर्मुखी होते है | अपनी बाते जल्दी किसी को बताते नही है | अपने आप से  ही इन लोगो जुड़े रहते है | अकेले रहने मे इनको मजा आता है ज़्यादातर पसंद करते है अकेले रहना | इन लोग का research work मे जायदातर जुकाव रेहता है |

12. मीन (च, त, झ, थ):

मीन राशि का चिह्न है मछली |  मछली का जोड़ा |  मछली जलचर प्राणी है | छोटी सी नाजुक सी मछली | यह अपनी ही दुनिया मे रहते है | थोड़े भयभीत होने वाला जीव है | मीन राशि के जातक भी अपने  आसपास अपनी एक दुनिया बना लेते है और उसी मे अपनी मस्ती मे रहते है | यह लोग अपनी दुनिया से बाहर निकले ने मे थोड़ा डरते है | यह लोग बड़े ही चंचल स्वभाव के होते है | एक जगह टीक नही सकते | इसीलिए इन को निर्णय लेने मे थोड़ी  दिक्कते आती है | बहोत ही शांत होते हे यह लोग | गुस्सा तो न के बराबर रेहता है | बहोत ही कम लोग गुस्से वाले देखने को मिलेगा |  

आशा करती हु की यह लेख आपको पसंद आया होगा | एसी और भी कुछ जानकारी  चाहिए तो लिखिए कमेंट सेक्शन मे आपका पसंदीदा सब्जेक्ट | और देखिए आप मे है एसे गुण आपकी राशि के चिह्न के अनुसार |

 शुभम

6 Replies to “मे बिच्छू और आप? | I am Scorpio, what about you?

  1. मैं भी बिच्छू 🙏🙏,
    बहुत ही सटीक तरीके से हर एक राशि की लाक्षणिकता बताई है।
    बहुत ही धन्यवाद
    शुभम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *