कुंडली मिलान क्यो जरूरी है ? | Why Horoscope Matching is Important?

कुंडली मिलान क्यो जरूरी है ? | Why Horoscope Matching is Important? by Mukesh Patel

By Mukesh Patel

नहीं किया कुंडली मिलान तो होता क्या है ?

कष्ट आएंगे अपार उसमे, तू रोता क्या है ?

क्या लेकर आया था ,  तू खोता क्या है ?

वही पाएगा जीवन में , तू बोता क्या है ?

समझ के कर कुंडली मिलान तेरा जाता क्या है ?

फिर देख जीवन मे आगे , तू पाता क्या है ?

                  आज का युवा वर्ग हर कोई कार्य करने से पहले उसके बारेमे पूरी मालूमात करता है | पर शादी, जिसके साथ करनी है , जिसके साथ जिंदगी के सबसे ज्यादा साल बिताने है , अँग्रेजी में जिसे ‘ LIFE PARTNER ‘ कहते है यानि अपनी जिंदगी का आधा हिस्सेदार , उसके साथ ५ – १० मिनट कि बात से या उसे देखने से हा याँ ना बोलना उचित नहीं है | कही न कही कुंडली मिलान मे अभी भी युवा वर्ग का झुकाव कम है | इसी कारण से कई बार शादी के बाद अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ता है और बात बहुत आगे निकाल जाती है जिसका परिणाम अनिच्छनिय होता है | आम आदमी गुण मिलान और मंगल दोष को ही कुंडली मिलान समझते है , ऐ सोच ठीक नहीं | उसिकों समझने का प्रयत्न आज हम करेंगे |

            कुंडली मिलान को समज ने से पहले हम शादी क्या है ? शादी क्यो कि जाती है ? इन प्रश्नो का उत्तर समझते है | सामाजिक व्यवस्था और रितरिवाज को ध्यान मे रखते हुए संतान प्राप्ति हेतु लड़का और लड़की का मिलान अर्थात शादी | साथ मे नए संबंध स्थापित होते है जिसे दोनों को मिलकर ज़िम्मेदारी से निभाना है | यहाँ एक दूसरे के प्रति दोनों के विचार और व्यवहार को भी देखा जाता है |  भारतीय संस्कृति में तो शादी को सोलह संस्कार में से सर्वश्रेष्ठ माना गया है | अत: उसका महत्व अपने आप बढ़ जाता है |

                        जीवन दिया ऊपर वाले ने , वह हाथ नहीं था मेरे |

                        कुंडली मिलान हाथ है मेरे , तभी लूँगा शादी के सात फेरे ||

            संसार में जन्म लेना मनुष्य के हाथ मे नहीं होता है , कब जन्म लेना ? किसके वहाँ जन्म लेना ? और उस समय के ग्रहो कि स्थिति को कैसे बनाए , ऐ सारी बाते मनुष्य के हाथ में नहीं है | किन्तु शादी को ‘ लग्न जीवन ‘ कहा गया है , अर्थात यहाँ से एक लड़का और लड़की कि नई जिंदगी कि शुरुआत होती है | हमारे सोलह संस्कार में से किसी भी संस्कार को जीवन से नहीं जोड़ा है , किन्तु शादी – लग्न को ‘ जीवन ‘ से जोड़ा है | यही वह समय है जहाँ से उनकी नई शुरुआत होती है | भारतीय संस्कृति में शादी के समय मंत्रोच्चार से दोनों पात्रो के आत्मा और मन को एक किया जाता है , जिससे दोनों एक होकर नई जिंदगी कि शुरुआत करते है , उसी को शादी – ‘ लग्न जीवन ‘ कहते है |  

कुंडली मिलान से होनेवाले लाभ

            कुदरत – प्रकृति ने हमें जीवन दिया है | शादी के बाद भी एक नए जीवन कि शुरुआत होती है | जब हमने जन्म लिया तब हमारे हाथ में कोई विकल्प नहीं था वह सब कुदरत के आधीन था | किन्तु लग्न जीवन कि शुभ शुरुआत के लिए तो हमारे पास एक से अधिक विकल्प मौजूद है | जो एक लड़का याँ लड़की को अपने नए जीवन को सुंदर बनाने मे मदद करता है | अपने जीवनसाथी और बच्चो का जीवन आसान और अधिक सफल , उत्तम बनाने में भी मदद करता है |

            व्यक्ति को अपने जन्मदाता का चुनाव करने का कोई अधिकार नहीं और अनुमति या समय भी नहीं है | पर विवाहित जीवन में जीवनसाथी चुनने का कोई बंधन भी नहीं , जिससे अपने योग्य पात्र का चुनाव व्यक्ति खुद कर सकता है | और यह सिर्फ कुंडली मिलान से ही संभव है , तभी कुंडली मिलान एक अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | जो अच्छे चरित्र अर्थात सु-योग्य पात्र का चयन करने का अवसर प्रदान करता है | और यहा तक कि अपने लिए अति उत्तम पात्र का चयन करके अपना विवाहित जीवन अर्थात ‘ लग्न जीवन ‘ भी निर्विवाद रूप से अच्छे से सर्वश्रेष्ठ बनाता है |

            हमे अपने समाज को स्थिरता प्रदान करनी है तो उसे एक संस्कारी , स्वस्थ , तंदूरस्त , ज्ञानी , शक्तिशाली , निष्ठावान , जैसे अनेक गुणो से पूर्ण संतान उत्पती की आवश्यकता है | हम मानते है की सर्व गुण संपन संतान प्राप्त करना मुश्किल है , किन्तु असंभव  नहीं | यह तभी संभव है जब एक उत्तम कन्या का मिलान उसके अनुरूप उत्तम वर से हो और उनसे जो संतान प्राप्त होती है उसमे अधिक गुण अवस्य होते है | जो अपने परिवार और नए समाज का निर्माण कर सकते है | अर्थात उत्तम संतान प्राप्ति हेतु कुंडली मिलान की आवश्यकता है |

            विवाह की इच्छा रखने वाले दोनों पात्र को एक दुसरे का ज्ञान नहीं है जैसे की उनका स्वभाव , सोच , शारीरिक क्षमता , आजीविका , चिकित्सा ( मेडिकल ) , आगे आनेवाला समय उनके लिए कैसा है , संतान प्राप्ति , और एसे कई प्रश्नो का उत्तर जो हम बातों से नहीं जान सकते वह सब हमे कुंडली मिलान से प्राप्त होता है |

कुंडली मिलान नहीं किया तो क्या होगा ?

                  विवाह कि सोच रखने वाले सभी व्यक्ति को कुंडली मिलान करना आवश्यक है | आज कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में रिश्ता निभाना और रिश्ता टिकना यह अधिक मुश्किल है | जो रिश्ता टिकता है उसमे मिठास नहीं होती , वही जिनकी विवाहित जिंदगी चल रही है उनके अपने पारिवारिक प्रश्न भी होते है जो दोनों कि सोच अलग होने से भी सामने आते है , अधिक प्रश्न कुंडली मिलान के समय ही हम टाल सकते है | आगे वैवाहिक जीवन में पुरुष और स्त्री को संतान प्राप्ति का प्रश्न भी होता है | संतान प्राप्ति होती है तो भी कभी-कभी संतान मानसिक रूप से अस्वस्थ या कुपोषण आदि जैसे सवालो के साथ बच्चे का जन्म होना | और एसे कई सवालो के माध्यम से वर-वधू कि विवाहित जिंदगी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है | और उस वक्त हम पता नहीं लगा सकते कि सबसे बड़ी समस्या क्या है , या वह समस्या क्यो हुई है | एसी कई समस्याओ को हम आनेवाले जीवन मे कुंडली मिलान से दूर कर सकते है |   

कुंडली मिलान समस्या से पहले समाधान |

                  आम आदमी कि सोच से कुंडली मिलान का मतलब है सिर्फ गुण मिलान | कुंडली मिलान मे लड़का और लड़की कि कुंडली में सर्वाधिक ३६ गुण होते है | और ३६ में से जीतने अधिक गुण मिलते है उतना अच्छा , यह सोच आम आदमी कि है | किन्तु ऐसा नहीं है , गुण मिलान तो कुंडली मिलान का सिर्फ एक हिस्सा है और उसके अलावा भी कई बातों को देखा जाता है | कुंडली मिलान में ऐ नहीं देखा जाता कि किसकी कुंडली खराब है किन्तु यह देखा जाता है कि कोई भी एक कुंडली दूसरे के योग्य है या नहीं | दो अलग-अलग परिवार में जन्म लेनेवालों कि सोच एक जैसी हो यह होना स्वाभाविक नहीं है , दोनों के विचार अलग-अलग हो सकते है , पसंद – ना पसंद , आदते , कार्यशैली , शारीरिक एवं मानसिक स्थिति और इसके अलावा भी बहुत कुछ , यह सारी बाते केवल एक ज्योतिष ही कुंडली के माध्यम से जान सकते है और उन दोनों का सही मिलान भी कर सकते है |

                  शादी के बाद किसी भी बात पर निर्णय लेना हो तो दोनों पात्र की सम्मति होना उचित है | और यह तभी संभव है जब दोनों के विचार – सोच एक जैसी हो | मिलकर लिए गए निर्णय से प्रगति का मार्ग अवश्य खुलता है | अधिक सामाजिक, पारिवारिक समस्याओ के मूल मे आपसी वैचारिक भिन्नता ही देखने को मिलती है | जिससे खुद कि , परिवार कि और समाज कि प्रगति मे बाधाए आती है |  कुंडली मिलान में इससे भी अधिक बातों का ध्यान रखा जाता है | अत: कुंडली मिलान एक सही उपाय है , आनेवाली समस्याओ से समाधान पाने का |

विशेष :-

  • गुण मिलान मे यदि ३६ में से ३६ गुण मिलने पर भी अभ्यास मे आया है कि उनका वैवाहिक जीवन सफल नहीं रहा | कई जगह तो लग्न विच्छेद भी देखा गया है | अत: सिर्फ गुण मिलन ही कुंडली मिलान नहीं है |
  • गुण मिलान में यदि कम से कम गुण भी मिले है फिर भी उनका  वैवाहिक जीवन अभी सफल चल रहा है | अर्थात कम गुण मिलने पर उनका कुंडली मिलान ठीक नहीं , यह बोलना ठीक नहीं |
  • गुण मिलान मे नाड़ी को सर्वाधिक गुण ( ८ ) मिले है | अत: नाड़ी का महत्व अपने आप बढ़ जाता है |
  • गुण मिलान के समय यदि नाड़ीदोष दिखता है तो यह विचार योग्य है |
  • मंगलदोष से किसी कि शादी रुक गई या नहीं होती यह सोच गलत है |
  • मंगलदोष केवल शादी के समय ध्यान मे लिया जाता है नहीं कि अभ्यास , कार्यक्षेत्र , व्यापार , बीमारी आदि के समय |
  • कुंडली मिलान हेतु ज्योतिषीय मार्गदर्शन जरूरी है |

                  प्रश्न होना उचित है पर कभी संसय मत लाना |

                  कुंडली मिलान जिसने किया उसके जीवन मे खुशी को है आना ||

शुभम

मुकेश पटेल

2 Replies to “कुंडली मिलान क्यो जरूरी है ? | Why Horoscope Matching is Important?

  1. कुंडली मिलान क्या है, क्यो करना चाहिए और कैसे करना है, उसके बारें में विस्तार पूर्वक बताया है। पढ़कर बहुत ही जानकारी प्राप्त हुई।
    धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *