मकर राशि मे गुरु का गोचर | Transit of Jupiter in Capricorn

मकर राशि मे गुरु का गोचर | Transit of Jupiter in Capricorn - CosmoGuru

By Devang Joshi

शुभम,

जन्म कुंडली मे गुरु का बहोत महत्व है। गोचर मे गुरु अभी मार्गी है। गोचर मे गुरु जिस राशि मे भ्रमण करता है, वह राशि, आपकी जन्म कुंडली मे जिस स्थान मे है उस स्थान को, उस स्थान मे बैठे ग्रहोको और उस स्थान से संबन्धित कार्यो को प्रभावित करता है। गुरु जन्मकुंडली और गोचर मे द्वितीयेश, पंचमेश, भाग्येष, कर्मेश और लाभेष स्थानो के कारक है। इस स्थानमे गुरु शुभत्व देता है।

गुरु शिक्षा, संतान, पति, मोटापा, सोना (गोल्ड), अध्यापक, न्याय, धर्म, साधना, दिव्य ज्ञान, कर्म कांड, पिछले जन्म के पुण्य का कारक है। अगर अशुभ हे तो डायाबिटिस, कोलेस्ट्रॉल, हृदय से संबन्धित रोग, पिताशय इत्यादि को प्रभावित करता है।

कौन सी राशि के जातक को क्या प्रभाव देता हे गुरु का ये गोचर….

मेष :

मेष राशि के जातक को गुरु का ये गोचर शुभ है। रोजगार व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। जिन जातक को नौकरी की तलाश है, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कर्ज चुका पाने में समर्थता बढ़ेगी । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुटुंब से कोई खुशखबरी मिलेगी तथा कुटुंबी जनों से अच्छा व्यवहार व उससे सहयोग मिलता रहेगा। रोग व शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होगी।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातक को गुरु का ये गोचर शुभ है। भाग्य के द्वार खोलने वाला रहेगा । रुके हुए कार्य आसानीसे संपन होंगे। मान सन्मान मे बढ़ोतरी होगी स्वास्थय उत्तम रहेगा। पराक्रम मे वृद्धि होगी एवं मनोबल मजबूत होगा। विध्यार्थियों को शिक्षा मे सफलता मिलेगी। परिवार मे शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बुसुर्ग को धार्मिकयात्रा का अवसर प्राप्त हो शकता है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक को गुरु का ये गोचर मिश्र फल दायी है। पैतृक संपाति पाने के अवसर प्रदान करेगा। लेकिन इस रसि के जातक को शेर बाजार या कोई भी सट्टाकीय कार्य से दूर रहेना चाहिए नुकशान होने का भय रहेगा। विध्यार्थियों को सफलता पाने के लिए विशेष प्रयत्न करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो मे अरुचि रहेगी। स्वाथय का विशेष ध्यान रखे।

कर्क:

कर्क राशि के जातक को गुरु का ये गोचर शुभ है। अति शुभकारी, शुभत्व देने वाला रहेगा। अविवाहित जातको के लिए शुभ संदेश देने वाला होगा। व्यवसाय मे सफलता प्रदान करने वाला होगा। विध्यार्थियों को सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी। परिवार मे शुभ कार्य होगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातक को गुरु का ये गोचर अशुभ रहेगा आपको स्वथाय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। निरर्थक यात्राए होगी। संतान से चिंता रहेगी। शत्रु आपको नुकशान पहोचा शकते है। स्थान परिवर्तन केए योग बन शकता है। व्यवसाय मे विशेष सावधानी बर्ते। व्यावसायिक योजनाओको किसीसे साजा न करे।

कन्या:

कन्या राशि के जातक को गुरु का ये गोचर शुभ रहेगा। बौद्धिक कार्यो मे सफलता प्राप्त होगी। विध्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्रमे सन्मान प्राप्त होगा। नौकरी करने वालो को आय बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे। संतान इच्छुक को संतान प्राप्ति हो शकती है। परिवार का विस्तार होगा।

तुला:

तुला राशि के जातक को गुरु का ये गोचर शुभ रहेगा। नए घर का सपना साकार होगा। नए वाहन का सपना साकार होगा। नौकरी व्यवसाय संबन्धित सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक यात्रा हो शकती है। बुसुर्गो को यात्रा करवा शकते है। अगर विदेश यात्रा के लिए प्रयत्नशील हे तो उसमे सफलता मिलेगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक को गुरु का ये गोचर अशुभ है। ज्यादा शुभकारी नहीं है, लेकिन जीवनसाथी से थोड़ा लाभकारी रहेगा। आपको स्वथाय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यवसाय मे थोड़ी कठिनाई रहेगी। आलस्य त्यागनेसे ही सफलता मिलेगी। आपका मनोबल मजबूत रहेगा, कठिन परिस्थितियो मे से रास्ता निकाल पाओगे।

धन:

धन राशि के जातक को गुरु का ये गोचर शुभ है। शुभत्व प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर मे शुभ कार्य होगा। मन मे विषाद रहेगा, जीवन साथी से मन मोटाव रहेगा। वैसे तो आपको शत्रु विजय प्राप्त होगा, फिरभि शत्रुओ से बचे, कानूनी कार्यवाही हो शकती है। आत्म सन्मान का ध्यान रखे।

मकर :

मकर राशि के जातक को गुरु का ये गोचर अशुभ हे। रोजगार व्यवसाय मे विफलता या बाधा देता है।सरकार से भय और मानहानि होती। कार्य पूर्ण करने मे विलंब होता।सुख मे कमी आती है। यात्रा मे कष्ट रहेता है। लंबी यात्रा टाले। अत्याधिक व्यय के कारण जातक की आर्थिक स्थितिमे चढ़ाव उतार आते है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक को गुरु का ये गोचर अशुभ है। आपको स्वथाय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धनहानी हो शकती हे, व्यय सोच समजकर करे। ऋण न लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा । मन अशांत रहेगा, शत्रु से बचे। नयी योजनाओ को आकार देना टाले। कार्य मे रुकवाटे आ शकती है।

मीन:

मीन राशि के जातक को गुरु का ये गोचर शुभ है। आपका स्वथाय अच्छा रहेगा। सभी कार्यो मे सफलता मिलेगी। संतान से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक सदस्यो का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथिकी ओर से प्रसनता प्राप्त होगी। व्यवसाय मे अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *