राहु – केतु के बदलाव से, आपके जीवन में आने वाला बदलाव…

Rahu-Ketu-Gochar-Transist-2022 by Namrata Oza

By Namrata Oza

शुभम

राहु १२ अप्रैल २०२२ को वृषभ राशि में से निकल कर अग्नि तत्व की मेष राशि में प्रवेश करेंगे | साथ में केतु राहु से १८० डिग्री  पे वायु तत्व की तुला राशि में  प्रवेश करेंगे | राहु –  केतु एक राशि में डेढ़  साल रहते है | राहु – केतु की  सविस्तार  समज मेरे एक आर्टिकल , राहु केतु इतने भी बुरे नही में किया हुआ है | यहाँ  हम आने वाला राहु – केतु का  गोचर १२ राशियों  के जातको पर  कैसा प्रभाव  ड़ालेगा यह देखेंगे |

१. मेषः

समय की  शरुआत अच्छी होगी , किन्तु जैसे समय बीतेगा , आप के मन में शंका – कुशंका का स्थान बढ़ता जाएगा | हर एक कार्य में आपको सोचा समजकर आगे बढ़ाना होगा | पारिवारिक मसलों  में यदि कोइ दिक्कत होगी तो दूर होती दिखेगी | घर – ज़मीन जायदाद  के बारे में बड़े  फैसले होंगे और काफी हद तक आपको इस में सफलता प्राप्त होगी | नौकरी में पद उन्नति के योग बन रहे है | आर्थिक  स्थिति में सुधार होगा | अच्छे और धार्मिक कार्यो में खर्चे बढ़ेंगे | दाम्पत्य जीवन में सुख की कमी आ सकती है | व्यापारवर्ग जो साझेदारी में व्यापार कर रहे है उन्हें थोड़ा संभालने की आवश्यकता है | विद्यार्थी वर्ग सफलता या मनचाहा परिणाम  प्राप्त करने के लिए थोड़ा ज्यादा मेहनत करे | कुलदेवी की उपासना  कीजिए आपको नयी ऊर्जा  प्रदान करेगी |

२.  वृषभ :

आप के लिए  यह परिवर्तन  मिश्रित परिणाम देनेवाला रहेगा | भाग्य का साथ वैसे आपको मिलेगा किन्तु मेहनत भी करवाएगा | शादी के लिए जो जातक उत्सुक है उन्हें यह साल  अपना जीवनसाथी मिल सकता है | जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर बनेगे | इस साल आप के विदेश जाने के योग भी बन रहे है | जो जातक कायदे  से जुड़ा   कोइ कार्य कर रहे है , या फिर कोर्ट  कचहरी  के काम में फंसे है तो थोड़ा संभालना | कोइ गलती की गुंजाइश मत रखना , सोच समजकर और बहोत ही ध्यान से कार्य को आगे बढ़ाना | नौकरी में बदलाव आने की सम्भावना बन रही है | स्थान परिवर्तित हो सकता है | भाई बहन और मित्रों  से सम्बन्ध अच्छे  बने रहेंगे  | उनकी तरफ से आप को लाभ प्राप्त होने के ग्रह  योग बन रहे है |     उच्च  विद्याभ्यास  में रुकावट  आ सकती है | सूर्य की उपसाना करे मंत्र  , जल अर्पण  आदि कर सकते है | सेहत का ख़याल  भी रखे , खान पान में ध्यान देना समझदारी होगी |

३  मिथुन :

आपके लिए यह गोचर बहोत ही  अच्छा  प्रतीत हो रहा है | व्यापार वर्ग के लिए समय बहोत ही उत्तम रहेगा |  जो लोग सामाजीक कार्यो से जुड़े हुए है उनको  मान – सम्मान मिलेगा   | कार्यक्षेत्र   की जगह पर आपके चर्चे रहेगे  | आपके कार्य की सराहना होगी | आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे है |  आर्थिक दिक्कते आई है तो दूर होती नजर आएगी | जो लोग आध्यात्मिक  जीवन में आगे बढ़ाना चाहते है उनको राह मिलेगी | विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पडेगा | और प्रेम में निष्फलत्ता मिलने के ग्रह योग बन रहे है | साल के  मध्य  में यदि घर ,जमीन आदि खरीद ना चाहते हो तो खरीद सकते हो |  सेहत का ख़याल रखना आवश्यक है | यदि परहेज नहीं किया तो आपका वज़न बढ़ सकता है | थोड़ा व्यायाम  और योग कीजिए | बाकी साल आपका अच्छा बितने वाला है |

४. कर्क :

यह राशि परिवर्तन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा | पारिवारिक कलह बढ़ सकता है | नौकरी  में आपको मुश्केलियों  का सामना करना पड़  सकता है | आपको शांत मन से , गुस्से पे नियंत्रण कर के सही निर्णय लेना होगा | जब समय आपके साथ ना हो तो मौन  सबसे सुदंर  उपाय है | विदेश जा कर यदि आप पढ़ाई करना चाहते हो तो यह समय आपके लिए अच्छा  रहेगा | शादी  के ग्रह योग भी बन रहे है | घर में कोइ मंगल अवसर मनाने का मौका प्राप्त होगा | व्यापार  वर्ग को व्यापार  में थोड़ा  उतार चढ़ाव देखने मिलेगा | franchisee  लेकर काम करते जातक ,  थोड़ा ज्यादा  सावधान रहे | यदि आप को शुरू करना है तो यह साल थोड़ा रुक जाईये | विद्यार्थीवर्ग के लिए भी समय मध्यम  रहेगा | मेहनत खूब लगेगी |  सफलता प्राप्त  करने हेतु आपको डट  कर खड़ा  रेहाना पडेगा | शेयर  बाज़ार  से जुड़े लोग यह समय मुनाफे के  उम्मीद  लगा सकते है | कुलदेवी की और गणेशजी की उपासना आपको सफलता अवश्य दिलाएगी | 

५. सिंह :

शुरुआत आपकी धन लाभ से होनेवाली है | मनचाहा  जीवनसाथी मिलने के ग्रह  योग बन रहे है | अपनी भावनाओ को सही तरीके से बयां करे , गलतफेमिया बढ़  सकती है | पारिवारिक सम्बन्ध अच्छे  बने रहेंगे | विवाहित जातक के जीवन में थोड़ी परेशानिया आ सकती है | कार्य के सिलसिले में यात्रा करना पड़  सकता है | जो लोग कमीशन एजेंट  का काम  कर रहे है , उनके कार्य में मंदी  आ सकती है | आपके कार्य करने के उत्साह  में  भी कमी देखने मिल सकती है | जैसे ही  मध्य भाग में आपको फल मिलना प्राप्त होगा आप में फिर से उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा | आप फिर से मेहनत और अपने मनचाहे कार्य में लगन के साथ जुड़ जाओगे  और सफलता आपको अवश्य मिलेगी | बस धैर्य  रखने की आवश्यकता है | मध्यभाग में आपको अपनी संतान के सम्बन्धी चिंता रहेगी | विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मिश्रित प्ररिणाम देगा | उच्च  अभ्यास के लिए समय प्रतिकूल रहेगा | एकाग्रता में कमी नजर आएगी | प्राणायाम , और गुरुजनो की आज्ञा  का पालन  आपको आपकी मंजिल तक लेकर  जाएगा |   

६. कन्या :

नौकरीपेशे जातक के  लिए यह गोचर , स्थानपरिवर्तन ला सकता है | जो सरकारी नौकरी कर रहे है , उनको पदोन्नति मिलने के  ग्रह योग बन रहे है | यदि किसी से कर्ज  लिया हुआ है तो यह समय चुकाने में समर्थ रहोगे | तंत्र मंत्र जैसी विद्या , या फिर गूढ़  ज्ञान को हांसिल  करने की इच्छा  होगी | जो लोग प्रायोगिक परीक्षा  की तैयारी कर  रहे है उन्हें सफलता प्राप्त करने में देरी  होगी | पारिवारिक मसले में सुजबुझ  जरूरी है , रिश्तो में कड़वाहट  आ सकती है | जिनके पास नौकरी नहीं  है , उन्हें नौकरी मिल  सकती है | हर कार्य में सफलता हांसिल होगी | शादी के  योग भी सितारे बना रहे है |  जो  लोग पहले से ही कोइ बीमारी  से जूझ  रहे है , उन्हें ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है | स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | साल के पिछले भाग में हर कार्य  में रुकावट आ सकती है या मंद हो जाएगा आपका काम काज | साझेदारी में  व्यापार करते जातक को लाभ मिलेगा | 

७. तुला :

शुरुआत आप की अच्छी होगी | हर एक कार्य में सफलता मिलती दिखेगी | घर – जमीन से जुड़े यदि कार्य  कर रहे हो तो , समय निकलेगा कार्य पूर्ण करने में पर सफलता अवश्य मिलेगी | मन में आपको एक अजीब सा डर  सताएगा , आपके भविष्य को लेकर , या फिर आपके वर्तमान  को लेकर | किन्तु चिंता करने की आवश्यकता नहीं है , यह जैसे समय बीतेगा , आप इन सब चीजों से ऊपर उठ जाओगे | जो लोग शादी के बारे में सोच रहे है , उन्हें थोड़ी  राह  देहनी पड़ेगी | दाम्पत्यजीवन  में सुख की कमी आ सकती है | जीवनसाथी  से मनमुटाव  हो सकता है | व्यापार वर्ग  अपने  कार्यो में थोड़ा ज्यादा सावधानी बरतिए , मुश्किलें  आने के  ग्रह  योग बन रहे है |  आध्यात्मिक  उन्नति  के द्वार खुलेंगे  आपके लिए | विद्यार्थी  वर्ग असमंजस में रहेंगे , एकाग्रता में कमी नजर आएगी | योग प्राणायाम कीजिए | गणेशजी की उपासना कीजिए ताकि हर कार्य में आपको उनकी सहायता प्राप्त  हो |

८. वृश्चिक  :

यह गोचर की शुरुआत में ,घर खरीदने के योग बन रहे है | स्थावर मिलकत का सुख इस समय आपको प्राप्त हो सकता  है | करियर बनाने  के लिए आपको बहोत मेहनत करनी पड़ेगी | आप के लिए आसान नहीं  होगी सफलता की राह | कर्मचारी वर्ग  को अपने कार्यक्षेत्र की जगह पर ऊपरी अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता  है | यह समय आपके खर्चो में बढ़ोतरी होगी | स्वास्थ्य  के ऊपर खर्च करना बन सकता है | कॉर्ट – कचहरी के कार्य में सावधान  रहिये | लोन के लिए यदि अर्जी की हुई है तो आपको लोन  मिल सकती है | मोजा शोख में खर्चे बढ़  सकते है | प्रतियोगी  परीक्षा  में  विधार्थीवर्ग को सफलता हांसिल हो सकती है | गुरुजनो  के साथ सहकार मिलेगा  | घर में कोइ शुभ अवसर भी बन सकता है | विदेश यात्रा के लिए  समय उचित रहेगा | 

९. धनु :

यह परिवर्तन आपके जीवन में भी  अच्छा  परिवर्तन लाएगा | आपकी आमदनी में बढोतरी  होने  की संभावना है | नौकरी  में भी  बदलाव आने को है  | समय चलते आए  हुए  मौके को  पकड़ लीजिए , आपो सफलता अवश्य मिलेगी | बड़े भाई बहनो से मनमुटाव होने की संभावना  है , समझदारी  से काम लीजिएगा | वाहन  खरदीन के ग्रह  योग बन रहे है | आर्थिक भी आपको लाभ प्राप्त  होगा | आपके  कार्यो  को सराहना मिलेगी | यदि कुछ नया शुरू  करने की सोच रहे हो तो आगे बढ़ सकते है | थोड़ी  मेहनत  ज्यादा  लगेगी किन्तु फल भी मीठा  प्राप्त  होगा |  धार्मिक  कार्यो में खर्च बढ़ सकता है | धार्मिक यात्रा के ग्रह  योग भी बन  रहे है  | पड़ोशी  से सम्बन्ध बीगड़  ने के  आसार  नजर आ रहे है | यदि जीवनसाथी की तलाश  कर रहे  हो , साल का शुरआती समय अच्छा  है , आप की बात बन सकती है | यह परिवर्तन आपके  लिए  मिश्र परिणाम लेकर आएगा |

१०. मकर :

पारिवारिक सम्बंध यह गोचर मे अच्छे बने रहेंगे ।छोटे भाई बहनो  से रिश्ते और मजबूत बनेगे |  पड़ोसी  मित्र वर्ग से भी साथ सहकार मिलेगा |  किंतु माता के स्वास्थ्य सम्बंधी चिंता अपको सता सकती है  । समाजिक कार्य से  जुड़े जातको को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | जमीन मकान से जुड़ा कार्य करना होतो  थोड़ा सोच समज कर निवेश कीजिए | परेशानियों का सामना करना पड़  सकता है | आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी | आपके साहस  में बढ़ोतरी  होगी | धन लाभ के द्वार खुलेंगे | कार्यक्षेत्र में बदलाव आने की संभावना बढ़ रही है | शादी के योग्य जातक की शादी इस समय होने के ग्रह योग बन रहे है | दाम्पत्यजीवन  में मधुरता आएगी | यदि कुछ समस्या आई है तो दूर होती नजर आएगी | साझेदारी में व्यापार करते जातको के लिए फ़ायदेमंद समय रहेगा |

११. कुम्भ  :

यह गोचर आपके पारिवारिक सुख प्रदान करेगा | आपके कार्य करने की वृति  में बदलाव आएगा | आपके प्रयत्नों में बढ़ोतरी होगी | परन्तु साथ साथ आपके कार्यो में रुकावट  भी आएगी | धार्मिक कार्यो करने के ग्रह योग बन रहे है | उच्च  विद्या अभ्यास में रुकावट  आ सकती है | समय के चलते आपको विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है | यदि पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हो तो यह समय आपको सफलता मिल सकती है | जीवनसाथी के बीच में अंतर आने के योग बन रहे है । छोटी छोटी बातों मे तकरार ना करे यह आपके लिए यह हितावह है । धन सम्बंधी तकलिफ दुर होगी । विध्यार्थी वर्ग को एकाग्रता  की  कमी रहेगी । प्रेम और प्रेम से सम्बंधी बातों मे आपको असफलता प्राप्त हो सकती है । यह गोचर आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा ।

१२. मीन :

यह गोचर आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा । किंतु पारिवारिक सम्बंध मे उतार चढाव देखने मिलेगे । आपस मे एक दुसरे के प्रति मन मुटाव ना हो उसका ध्यान अवश्य रखे । यदि स्वास्थ्य  कि कोई समस्या है तो आपको   थोडा ज्यादा खयाल रखना होगा । खान –पान में ध्यान रखना होगा । स्वास्थ्य के सम्बंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता  है । जीनको जीवनसाथी की खोज़ है उनकी खोज़समाप्त हो सकती है । हर एक कार्य मे आपको भाग्य का साथ बना रहेगा । आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है । विध्यार्थी वर्ग के लिये समय उत्तम है । मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सक्ते है । जो जातक प्रेम सम्बंध मे है उनको प्रेम को शादि मे परिवर्तिति करने के ग्रह योग बन रहे है । आप के लिये यह गोचर अच्छा प्रतीत हो रहा है । आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा । किंतु पारिवारिक मसलों मे खर्च बढेगा ।

2 Replies to “राहु – केतु के बदलाव से, आपके जीवन में आने वाला बदलाव…

Comments are closed.