२०२१ की २१ अनदेखी बातें | 21 Unseen Things of 2021

२०२१ की २१ अनदेखी बातें_21 Unseen Things of 2019

By Sarika Mehta

शुभम,

  • साल २०२० के  वर्ष मे ग्रहों की स्थिति से पूरे विश्व मे भय का माहोल बना हुआ है और पूरी दुनिया के लोगों को इसका असर हुआ है।
  • अब साल २०२१ का तो सब को इंतजार है। हम सभी के मन मे जिज्ञासा रहेगी की ये आनेवाला नया साल सब के लिए क्या लेके आनेवाला है???

और ये हमारे लिए शुभ रहेगा की नहीं?

क्या आपके मन मे भी यह जिज्ञासा है?

      लेकिन मेरा मानना है की आनेवाला साल शुभ होगा की अशुभ यह सोचने से पहेले हमे अपने आपको इतना सक्षम बनाना चाहिए की शुभ – अशुभ की हम पर असर ही न हो।  

तो सोचिए की साल २०२० मे ऐसा कौनसा कार्य आपके द्वारा किया गया है जिससे आप खुद पर गर्व अनुभव करते है?

अगर मे अपनी बात करू तो मैंने जाना की किसी भी परिस्थिति मे अपने मन को स्थिर करेंगे तो ही हम जीवन मे आगे बढ़ पाएंगे। मन मे संकल्प और विकल्प निरंतर उठते रहते हैं। विवेक शक्ति का प्रयोग कर के अच्छे और बुरे का अंतर किया जा सकता है।

  • ग्रहों के बदलते गोचर से ही हमारे रोजबरोज के दिन बदलाव आते रहते है। इनके मुताबिक ही आपका जीवन प्रभावित होता है।
  • ग्रहों की असर के अनुसार हम सबको साल २०२१ मे क्या क्या करना चाहिए जिससे हम अपने जीवन को बहेतर बना सके ?

सर्व प्रथम जानते हैं साल २०२१ में कब बदलेगा मंद गति के ग्रहों का गोचर:

  • साल २०२१ मे शनि, राहु–केतु अपनी राशि नहीं बदलेंगे। शनि नए साल में अपनी स्वराशि मकार में ही स्थित रहेंगे। जबकि राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि मे स्थित रहेंगे। और गुरु साल २०२१ मे पहले मकर राशि मे फिर अप्रैल से सितंबर तक कुंभ राशि मे और उसकेबाद नवंबर तक फिर से मकार राशि मे रहेंगे।
  • नए साल मे कैसे हम हमारे जीवन की नई शुरुआत करे ताकि २०२१ के ये साल को हम २०२० से बहेतर बना सके।

अब जानते है की हमे साल २०२१ मे किन २१ बातों को ध्यान मे रखना चाहिए:

  • साल २०२१ का यह समय मे हमे ज्यादा जिम्मेदारीया लेने का रहेगा।
  • साल २०२१ मे शनि ग्रह आपके जीवन के निर्णयों पर सबसे ज्यादा असर करेंगे क्योंकि शनि कर्म के कारक होकर कर्म भाव मे ही पूरे साल रहेंगे।
  • अगर आप अभी से अपने बड़े लक्ष्यों पर काम करेंगे तो आपको बाद मे फल प्राप्त हो सकता है। किन्तु अभी फल की अपेक्षा न रखे।
  • साल २०२१ मे आपको अलग अलग बातों पर चिंता सतायेंगी। किन्तु अगर आप छोटी – छोटी बात पर बहुत सोच विचार ना करे तो आप खुश रहेंगे।
  • पिछले साल मे आप जो भी कार्यों से दूर भागे थे उसे आपको इस साल करना पड़ सकता है।
  • साल २०२१ मे आपको अपनी जरूरतों का ध्यान रखना होगा क्योंकि इस साल देश की अर्थ व्यवस्था पे असर हो सकता है।
  • जब शनि-गुरु की युति का असर कम होगा, तब सब कुछ पहले जैसा होने लग जाएगा। कोरोना की महामारी का असर साल २०२१ के अंत तक कम हो सकता है।
  • आपके निराशावादी और कठिन रवैये की किंमत आपको चुकानी पड़ सकती है। इसलिए अभी से आशावादी विचारधारा को अपनाए।
  • आपसे बड़े पद के लोगों के सामने अगर आप बहानें करेंगे तो कुछ भी फरक नहीं पड़ेगा। इसलिए जितना हो सके ईमानदारी से कार्य करे।
  • आप ही अपने कार्यों पर जिम्मेदार रहेंगे इसलिए भागने का प्रयास न करे।
  • नए साल के लक्ष्यों का निर्माण दूरदर्शी सकारात्मक विचारों पर करना होगा।
  • साल २०२१ मे अपना समय और संसाधन सोच विचार कर लगाए, ताकि आपको बाद मे पछताना न पड़े।
  • साल २०२१ में हमें यह जानना होगा की स्वतंत्रा और आजादी, नियमों का पालन करने से ही मिलेगी।
  • राहु के वृषभ राशि मे मध्य में पहुँचने पर हमारा जीवन अप्रैल महीने की शुरुआत से ज्यादा बंधनयुक्त हो सकता है। २०१७ – २०१८ और जैसा जीवन जिना सामान्य नहीं होगा।
  • आपकी मानसिक परिस्थिति चाहे जो भी हो, लेकिन आपको अपने व्यवसाय अथवा रोजगार में सुचारु व्यवस्था, अनुशासन, जोश, धैर्य और अनुरूपता रखनी पड़ेगी। क्या इसके अलावा आपके पास और कोई विकल्प है?
  • २०२१ आपके लिए जमीन खरीदने के लिए अच्छा समय होगा किन्तु यह फल आपकी कुंडली पर भी निर्भर करता है।
  • साल २०२१ मे अपने शरीर के कमर से निचले हिस्से का ध्यान रखे।
  • साल २०२१ मे आपको हर चीज़ पर थोड़े-थोड़े ज्ञान के बदले एक या दो वस्तुओ पर सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक होगा।
  • साल २०२१ मे आप हर तरह का पोषणयुक्त आहार लेना जरूरी है। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
  • हर एक के लिए २०२१ के पहले तीन महीने मुश्किल साबित होंगे। इसलिए अपना समय और संसाधन सही जगह लगाए।
  • साल २०२१ मे बड़े और कठिन निर्णय लेकर नई शुरुआत करने के लिए कमर कसे।

साल २०२० में हमे कर्म के सिद्धांत को जानना है, लेकिन कर्म की परिभाषा करना कठिन है। शरीर, वाणी और मन से की गई क्रिया ही कर्म है।

Affirmations without execution is a delusion!

अर्थात : “क्रियान्वित न रहकर सिर्फ आभिव्यक्त करते रहना सफलता का भ्रम पैदा करता है”

शुभम

10 Replies to “२०२१ की २१ अनदेखी बातें | 21 Unseen Things of 2021

  1. Really , it’s a wonderful advice & future planning for me and i will take necessary steps …Thanks a lot….

Comments are closed.