आकाश में क्या होने जा रहा है? 2020, दिसम्बर 21/22 को……शनि-गुरु एक महासंयोग

शनि-गुरु: एक महासंयोग | Saturn-Jupiter Conjunction 2020

By Minal Jog

शुभम,

इस साल 2020 में कई ज्योतिषीय घटनाएँ हुई है, उसी में से एक है शनि और गुरु की मकर राशि में युति। इस साल 24 जनवरी को शनि ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश किया और गुरु ग्रह पूरे साल में वक्री मार्गी होते हुए साल के अंत में 20 नवम्बर को मकर राशि में आए। शनि जो राशि परिवर्तन के लिए 2.5 साल लेते है और गुरु लगभग एक साल, इसीलिए यह खगोलीय घटना लगभग 59 साल बाद फिर से घटित हुई है। आज से 59 साल पहले या ने 1961 का साल जो कुछ महत्व पूर्ण घटना ओ के लिए इतिहास में जाना गया है जैसे की बर्लिन वॉल का बनना, अमेरिकी प्रेसीडेंट जॉन एफ केनेडी का चुनाव, या फिर मानव का अवकाश में प्रथम पहोचना, रशिया का अब तक के सबसे बड़े नूक्लीअर बॉम्ब का परीक्षण…. यह विचार करने पर मजबूर करता है की अब इन दो बड़े ग्रहों का फिर से गोचर में साथ आना क्या रंग लाएगा।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि को नैसर्गिक रूप से पाप ग्रह और गुरु को शुभ ग्रह माना जाता है। वहीं मकर राशि, शनि के लिए स्वगृही राशि है तो गुरु के लिए नीच राशि कही गई है। शनि मंद गति से बढ़ रहे है तो गुरु अतिचारी है। शनि हमें तकलीफों के बाद कर्म अनुसार फल प्रदान करते है तो गुरु उदारता के साथ न्याल कर देते है। कितने सारे विरोधाभास……!!!!!!

इस महा संयोग अवस्था में दोनों ग्रह 5 अप्रैल 2021 तक एक साथ रहेंगे। और इसमें भी 2020, दिसम्बर 21-22 को यह दोनों ग्रह अंशात्मक युति में होंगे। तो आइए देखते है की आने वाले 4 महीनों में ये गोचर प्रत्येक राशि को क्या परिणाम दे सकता है,

मेष राशि: 

मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर उनके कर्म स्थान में होने जा रहा है। जिससे की कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सहयोगी यों का साथ भी मिलेगा। आपके कार्य की सराहना भी हो सकती है। वहीं  माता पिता से अन बन या कुटुंब में क्लेश की परिस्थिति भी बन रही है। तो कार्य स्थल और कुटुंब के बीच संतुलन बनाएंगे तो समय अच्छा व्यतीत होगा।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों के लिए ये गोचर उनके भाग्य भाव में हो रहा है। जिससे इन जातकों का झुकाव धर्म की तरफ बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। ज्ञानी जनों के साथ मिलना जुलना हो सकता है, जिससे ज्ञान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का ये योग्य समय है। स्वास्थ्य का खयाल रखना बहुत जरूरी है। सोच समझकर लिए गए निर्णय से आप बड़े नुकसान से बच पाएंगे। अपने भाई बहनों से अच्छा व्यवहार रिश्तों में मधुरता बनाए रखेगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर कुछ परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। इनके लिए यह गोचर अष्टम स्थान में हो रहा है, जो आर्थिक हानि को निर्देशित करता है। आपको आपके स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से खयाल रखना चाहिए। वहीं गुढ़विद्या, आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ  दिलचस्पी बढ़ेगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को प्रयत्नों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव का भी अंदेशा है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पे ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।  

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिए ये गोचर उनके सप्तम स्थान में होने जा रहा है। जो वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की परिस्थितियों का निर्देश करता है। जीवनसाथी से अच्छा व्यवहार करें और विवाद से बचे। व्यापार में प्रगति के योग बन रहे है। आप अपनी दूरदर्शिता का उपयोग करके व्यापार को बढ़ा पाएंगे। समाज में मान सन्मान बढ़ेगा। अकल्ट सायन्स में दिलचस्पी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।  

सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों के लिए ये गोचर थोड़े अच्छे थोड़े बुरे अनुभव लाएगा। जो कोई मुकदमा लंबे समय से चल रहा हो तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। बैंक से लोन के लिए प्रयत्न कर रहे हो तो उसे पास करवाने का ये सही समय है। लेकिन साथ में आपको अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना होगा। खान पान में विशेष ध्यान रखे नहीं तो पेट या पाचन संबंधित बीमारियों से जूझना पड सकता है।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए ये गोचर पंचम स्थान में होने जा रहा है। विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में वाद विवाद होने की संभावना है। एक दूसरे की भावनाओं को समझे और विवाद से बचे।  अगर आप शादीशुदा है और संतान वृद्धि की इच्छा रखते है तो ये सही समय है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। अगर शेर बाजार में निवेश करना चाहते है तो जरा संभाल के, नुकसान होने की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित रह सकते है।   

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर परिवार मे खुशी का माहोल लाएगा। सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे वरना परिस्थितियाँ बदल भी सकती है। घर से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखे। कार्यक्षेत्र के लिए भी ये गोचर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नई नौकरी या व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। लेकिन सोच समज कर आगे बढ़िएगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये गोचर उनके पराक्रम स्थान में हो रहा है। अपनी दूरंदेशी का उपयोग करें और सही दिशा में मेहनत करें तो ये गोचर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। छोटी मोटी यात्राओं का योग भी बन रहा है। जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले वरना प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। पुराने मित्रों से मिलने के योग बन रहे है। बड़े भाई बहन के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। अभ्यास कर रहे जातकों के लिए थोड़ा कठिन समय है, अभ्यास में रुकावट होने की संभावना है।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए ये गोचर परिवार में नौक जौंक की परिस्थिति खड़ी कर सकता है। आपकी वाणी से किसी का मन ना दुखे इसका आपको खयाल रखना चाहिए। ससुराल से लाभ की स्थिति बन रही है। अगर विदेश के लिए सोच रहे है तो ये समय आप का है, इस गोचर का आपको पूरा फायदा लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में भी आपकी इच्छा अनुसार बदलाव आ सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य का खयाल रखे। आप साडेसाती के अंतिम चरण से गुजर रहे है, कही कोई बड़ी बीमारी का शिकार ना हो जाए। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मध्यम है।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों के लिए ये गोचर उनकी खुद की राशि में हो रहा है, जो कुछ ज्यादा ही महत्वपूर्ण है आपके लिए। आप साडेसाती के दूसरे चरण से गुजर रहे है। कई दिनों से चल रहे चिंता के माहोल में ये गोचर आपके लिए नई उम्मीद लाया है। समाज में आपका यश मान बढ़ेगा। किसी उच्च पद पर आपकी नियुक्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थिवर्ग को भी इस गोचर का लाभ लेने के लिए पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखे।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये गोचर उनके व्यय भाव में हो रहा है, जो अत्यधिक मात्रा में खर्च होने की दिशा में निर्देश कर रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में ज्यादा खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य का खयाल रखे। वाहन धीरे चलाए। कार्य क्षेत्र में भी तनाव की परिस्थिति रहेगी। इन राशि के जातकों को इस गोचर का मिलाजुला परिणाम मिलेगा।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों के लिए ये गोचर आर्थिक द्रष्टिकोण से शुभ संकेत लाया है। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे है। शेर बाज़ार से भी फायदा हो सकता है। गुरुजनों से मिलने के योग बन रहे है। इस गोचर में आप अनुष्ठान, यज्ञ, उपासना पर खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने के लिए विशेष प्रयत्न करने पड़ेंगे। छोटे भाई बहन आपके व्यवहार से दुखी ना हो इसका विशेष खयाल रखे।  

शुभम,

6 Replies to “आकाश में क्या होने जा रहा है? 2020, दिसम्बर 21/22 को……शनि-गुरु एक महासंयोग

  1. ખૂબ સરસ ગુરૂ શનિનું ભ્રમણ રાશિ પ્રમાણે દર્શાવ્યું.
    ઘણી વિશિષ્ટતા જાણવા મળી.
    આપની માસ્ટરી દેખાઈ આવે છે.
    ખૂબ ખૂબ આભાર સર
    આપનો
    વિજય કે ભટ્ટ
    Gu o6

  2. Explained thoroughly to the point and in detail.
    Thanks for sharing
    Hope we will receive in future also.

Comments are closed.