गुरु का मकर राशि मे गोचर कैसा फल प्रदान करेगा? | What kind of fruit will the transit of Guru give in Capricorn?

गुरु का मकर राशि मे गोचर कैसा फल प्रदान करेगा? | What kind of fruit will the transit of Guru give in Capricorn?

By Sarika Mehta

शुभम,

वैदिक ज्योतिष मे नवग्रहों मे से गुरु को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु को अत्यंत शुभ ग्रह माना जाता है और उनके गोचर को भी महत्वपूर्ण घटना मानी जाति है क्योंकि गुरु शुभता प्रदान करता है और जीवन मे उन्नती की राह दिखाता है।

गुरु २० नवम्बर २०२० को अपनी स्वगृही राशि धन को छोड़कर मकर राशि मे प्रवेश करनेवाले है। वहाँ पहले से ही से है शनि का गोचर है। मकर राशि मे गुरु ६ अप्रेल २०२१ तक और १४ सितंबर २०२१ से २० नवम्बर २०२१ तक रहने वाले है। इस साल गुरु पूरे साल तक मकर राशि मे नही रहने वाले है। गुरु मकर राशि मे नीच के हो जाते है किन्तु मकर राशि के अधिपति शनि का पहले से ही वहाँ होना नीचभंग राजयोग बनाता है। अपनी नीच राशि मे बैठने के बाद गुरु हालांकि अनिष्ट फल तो नही देते लेकिन उनका शुभ प्रभाव कम हो जाता है। गुरु के निचस्थ होने से सभी के दिलों दिमाग पे कहीं ना कहीं भय का माहौल भी बनेगा है। तो आइये देखते है की गुरु किन राशिओ पर नकारात्मक और किन राशिओ पर सकारात्मक प्रभाव देगा।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बेहद लाभदायक और अनुकूल नजर आता है। नौकरी मे इस दौरान कार्यक्षेत्र मे स्थितियों में सुधार आएगा। आपकी प्रतिभा लोगों को दिखेगी और उन्नती के नए अवसर मिलेंगे। आपकी महेनत रंग लाएगी। आप आशावादी बनोगे। इस दौरान आप मकान, वाहन आदि किसी तरह की संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यवसायी वर्ग के लिए और ज़्यादा invest कर लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय लाभकारी और बेहतर रहने वाला है।

वृषभ

इस दौरान आपको नौकरी और व्यापार मे अपने कार्य पर अधिक ध्यान देने की सलाह  है। आप व्यर्थ के विवादों में ना पड़े और ज़्यादा सोचने से काम बिगड़ भी सकते है। अधूरे काम फिर से शुरू होंगे और नए साहस के लिए भी प्रबल योग हैं। आपको विदेश जाने के सुनहरे अवसर प्रदान हो सकते है और आपको आपकी पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है।  स्वास्थ्य के लिहाज से यह दौर थोड़ा नाजुक हो सकता है, खासकर पेट और लीवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  इस दौरान जीवन साथी के पराक्रम मे वृद्धि होगी। उनकी सेहत का ध्यान रखे। 

मिथुन

मिथुन राशि के लिए यह गोचर अनुकूल तो रहेगा किन्तु आपको नौकरी और व्यापार मे आपकी अपेक्षा मुजब सफलता नही मिलेगी। नये कार्य की शुरुआत के लिए यह अच्छा समय है। लेकिन साझेदारी मे कुछ परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी सेहत में अप्रत्याशित सुधार आएगा। हालांकि कोई पुरानी बीमारी फिर से उभरकर सामने आ सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। मिथुन राशि के लिए धर्म – कर्म के कार्यों में खर्च बढ़ेगा। दान करने की प्रवृति को प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान आप अधिक से अधिक धार्मिक कार्यों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल मे कमी की वजह से परिवार मे दिक्कते आ सकती है।

कर्क

इस दौरान अगर आप खुद को थोड़ा नियंत्रित कर पाते हैं, तो आपको किसी तरह के नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। मान सम्मान मे कमी हो सकती है। आप आर्थिक तौर पर अधिक सक्षम और मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हो। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप खुद को मजबूत आर्थिक स्थिति में पाएंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन विवाह की प्रतीक्षा कर रहे जातकों को विवाह के लिए योग्य साथी मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपको सभी तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलने के योग है। खास तोर पे महिलाये अपनी सेहत का ध्यान रखे।     

सिंह

इस दौरान आपको जीवन के लगभग हर क्षेत्र में लाभ मिलता नजर आएगा।  नौकरी करने वालों को इस दौरान कार्यक्षेत्र पर अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। एक बार स्थिति हाथ से जाति हुई दिखेगी। उसके बाद जो मिलेगा वह बहेतर ही होगा। व्यापारियों को भी यात्रा से लाभ मिलेगा और वे प्रतिस्पर्धी को पीछे छोड़ने मे कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और जो विधयार्थी प्रतियोगिक परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनके लिए अच्छा समय है। जो विदेश जाने का विचार बना रहे हैं उनको सफलता मिलेगी। आपको कुछ मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। इस कारण लंबी चलने वाली बीमारी होने के आसार है। पारिवारिक जीवन मे बौद्धिक तालमेल बिगड़ेगा।

कन्या  

इस दौरान आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आपको अपने प्रियजनों से भरपूर समर्थन मिलेगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है। आर्थिक तौर पर स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेमप्रसंग के लिए स्थिति अनुकूल रहेगा और लग्न के लिए प्रस्ताव आए तो पूर्ण जानकारी के बाद ही आगे बढ़िएगा। अगर आप मकान या वाहन जैसी चीजें खरीदना चाहते है तो खरीद सकते हैं। या तो मकान का मरम्मत करवाएंगे। जो दंपति संतान के लिए सोच रहे है उनके लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य के मुद्दे पर आपको अधिक होशियार रहने की सलाह है, क्योंकि इस दौरान किन्ही दबी बीमारियों के पुनः उभरने का डर है। संतान की चिंता सताएगी।

तुला

तुला राशि के लिए नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है और कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप अपने मन चाहे फैसले आसानी से ले पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए ये अच्छा समय है। मिलकत मे निवेश करने से बचे और अगर आप मिलकत सम्बधी कार्य कर रहे हो तो फ़सी हुई मिलकत का लेनदेन इस समय ना करे। कार्यक्षेत्र या घर मे बदलाव होने की संभावना है। आपकी नजर अपने शत्रु पे रहेगी इसलिए धैर्य आपका सबसे बड़ा साथी बनाये क्योंकि इसके बिना आपको किसी तरह के लाभ होने की बहुत कम संभावना है। 

वृश्चिक  

आपके लिए यह समय उत्तम रहेगा और यह आपको कई तरह से लाभान्वित भी कर सकता है। लेकिन नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए इस समय कुछ बदलाव लाने की जरूरत रहेगी। आपको आर्थिक तौर पर अधिक मजबूत करने का कार्य करेगा। स्वास्थ्य के लिहास से कान और कंधे से जुड़ी फ़रियाद होने की संभावना है। इस दौरान धर्म – कर्म, व्रत व दान के लिए उत्तम समय है। वाणी के संयम से आपके आपके कई रुके हुए कार्य फिर से शुरू होंगे और आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में भी स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी आपको अपने साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बच्चों से भी लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल होगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु  

गुरु का मकर गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कई तरह के शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अपने निर्णय पर अड़ग रहे। नौकरी मे प्रमोशन और व्यापारियों को व्यापार के विस्तार में नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक उन्नति मे आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक व पारिवारिक जीवन में सुख की मात्रा बढ़ेगी लेकिन मानसिक तनाव मे बढ़ोतरी होंगी। इस दौरान आपके सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे और आपको इसका श्रेय भी मिलेगा। आध्यात्म मे या तो ज्योतिष जेसी गूढ विध्या मे रुचि बढ़ेगी।  

मकर  

गुरु गोचर के दौरान आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह है। हालांकि आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना नजर आती है। कार्यक्षेत्र मे जिम्मेदारी मे बढ़ोतरी होंगी। आप कार्य का विस्तार करने के लिए कोई बड़ा खतरा लेंगे। धीर गंभीर स्वभाव बना रहेगा। विदेश से जुड़े कार्य मे सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातक का विवाह निर्धारित हो सकते है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वहीं संतान के इच्छुक को संतान प्राप्ति के योग बन रहे है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें और आपके छोटे भाई बहन का ध्यान रखे।

कुंभ  

गुरु का गोचर कुंभ राशि के लिए कई मायनों में शुभ व उत्तम रहने वाला है।  इस दौरान आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन संबंधी से ज़्यादा बाहर के लोगों से सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में बदलाव नहीं करने की सलाह है। किन्तु अगर आप अपने जन्म स्थान से दूर रहकर काम करते हो तो अच्छा लाभ होके आवक के रास्ते खुलेंगे। आप मकान व वाहन जैसी चीजों पर व्यय कर सकते हैं। वैवाहिक व घरेलू जीवन भी अनुकूल रहेगा और आपको अपने जीवन साथी से लाभ प्राप्त होगा। लेकिन संतान को लेकर चिंता हो सकती है। और विधयार्थीओ को भी अपनी पढ़ाई पे ध्यान देना आवश्यक है। कोई दीर्घकालीन रोग होने की संभावना है।

मीन

आपके लिए आर्थिक तौर पर स्तिथि लाभदायक रहने वाला है। आपकी आमदनी मे उत्तरोंउत्तर वृद्धि होगी। आपको उच्च अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह है। वैवाहिक जीवन में आपको कलह और आपसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप घरेलू मोर्चे पर संयम रखते है तो आपको जीवनसाथी का भरपूर समर्थन मिलेगा और संतान पक्ष से भी लाभ मिलने की संभावना है। किन्तु किसी प्रकार की चिंता सतायेगी। नींद पूरी ना होने की शिकायत रहेगी।    विधयार्थी वर्ग को प्रतियोगिक परीक्षा मे सफलता मिलने के योग है।

  • जिन राशियों के लिए गुरु का गोचर शुभ प्रभाव नही दे रहा उन्हे गुरुवार के दिन मंदिर मे चने की दाल दान करे और धार्मिक पुस्तकों का दान करे साथ साथ घर के वडील और गुरुों का सम्मान करे।

6 Replies to “गुरु का मकर राशि मे गोचर कैसा फल प्रदान करेगा? | What kind of fruit will the transit of Guru give in Capricorn?

  1. अन्य ग्रहों के गोचर के बारे में जानकारी देते रहे।‌‍
    इससे हमारे ‍‌‌ज्ञान की वृद्धि होगी।

Comments are closed.