राहु – केतु राशि परिवर्तन 2020 – Rahu Ketu Transition 2020

rahu-ketu-rashi-parivartan-cosmoguru-article

-By Namrata Oza

राहु पृथ्वी तत्व की वृषभ राशि मे और केतु जल तत्व की वृश्चिक राशि मे 23/09/2020 से 12/04/2022 तक गोचर कर रहा है|

||शुभम|| 

राहु – केतु का भ्रमण कैसा रहेगा  12 राशियो पे चलिये देखते है|

मेष:

मेष राशि के जातको आपके के लिए दूसरे स्थान पर चल रहा राहु और आठवे चल रहा केतु आपको कुटुंब के ऊपर ज्यादा धन खर्च करावा सकता है| आपको आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है| पैसे की लेनदेन मे सवाधानी बरतिए | हो सके तो किसी को पैसे उधर मत दिजीए| अपने परिवार जानो से संबंध अच्छे से बनाए रखिए | आपके लिए गणपति की उपासना फायदेमंद रहेगी|

वृषभ:

वृषभ राशि के जातको आपके लिए  थोड़ी परेशानी ला सकता है| मन विचलित रहेगा आपका | confusion बहोत होगा| कोई भी निर्णय अच्छे से लेना मुश्किल होगा| विध्यार्थी वर्ग को पढ़ाई मे दिक्कत आ सकती है| अपने कुलदेवी की उपासना आपको हर काम मे रास्ता दिखाएगी|  रिसर्च मे कम करते जातको के लिए बहोत ही अच्छा समय है आपको रिसर्च वर्क मे काफी आगे बढ़ा सकता है|

मिथुन:

मिथुन राशि के जातको आप को  आपके खर्चे पर लगाम लगाना आवश्यक है | अनचाहे खर्च हो सकते है | कोर्ट कचेरी के कार्यो मे फायदा हो सकता है |  अपने आरोग्य का खयाल रखे |  पैरो मे दर्द , हार्ट बर्न और ब्रेस्ट की समस्या सता सकती है| श्री विष्णुसहस्त्रनाम आपको हर एक समस्या से बहार निकल ने मे सहायता करेंगा |  अगर आप आध्यात्मिक मार्ग पे चल रहे हो तो आप के लिए आगे बढ़ने का यह सुनहरा मौका है |

कर्क :

कर्क राशि के जातको के लिए  आय मे बढ़ोतरी करवाएगा| आप की  तृष्णा को बढ़ाएगा| आप आपके हर स्वप्न को पूरे करने की कोशिश मे जी जान से जुट जाओगे| सुखदायी समय रहेगा किन्तु ज्यादा पाने के चक्कर मे ध्यान रखे जो है वो भी गुमा न बैठे| सावधान और सतर्क रहे | संतान संबंधी चिंता साता सकती है| संतान से जुड़ी हर एक बात मे ध्यान रखिए| शिवजी की उपासना आपको सही मार्गदर्शन दिखाएगी|  

सिंह:

सिंह राशि के जातको आपके लिए यह कार्यक्षेत्र मे कुछ ना कुछ बाघाए लाएगा | नोकरी धंधे मे उतार चढ़ाव रहेंगे | आपके कार्यक्षेत्र मे परिवर्तन भी आ सकते है| शांति और धैर्य बनाए रखिए आपको आपकी मंजिल अवश्य प्राप्त होगी | माता के साथ संबंध मे तकरार होने की संभावना है, अपनी वाणी पर अंकुश रखीए और क्रोध को शांत रखे |  शेर सा जोश लेके आगे बढ़िए, सफलता आपके पीछे आएगी | आपके लिये फायदेमंद रहेगा सूर्यदेव की उपासना करना , सूर्यदेव को जल अर्पण करना|  

कन्या :

कन्या राशि के जातको आपके लिए यह गोचर कुछ आश्चर्यजनक घटनाए सामने लाएगा| समय रहते आपको आपके हर सपने  साकार होते हुए नजर आएगे| विदेश जाने का योग बन सकता है| हाइयर स्टडीस कर रहे हो तो थोडी परेशनीया आ सकती है| आपको अपने प्रयत्नो मे कमी नहीं लानी है| आपका 100 प्रतिशत दीजिये कामयाबी जरूर मिलेगी| पड़ने गिरने से चोट लग सकती है , वाहन चलाने मे संभालिए| शिवजी की आराधना आपको हर संकट से बचाएगी|

तुला :

तुला राशि के जातको आपके के लिए अपने परिवार जनो से दूर रहने की परिस्थितिया बन सकती है | स्त्री वर्ग को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड सकता है |  भौतिक सुखो को प्राप्त करने मे समस्या उत्पन्न हो सकती है | अपने आरोग्य का विशेष ध्यान रखीए| योग और प्राणायाम को आपके जीवन का हिस्सा बनाईए | जो विध्यार्थी वर्ग अपनी परंपरागत विद्या प्राप्त करने मे लगे है उनको परेशानी आ सकती है| माँ गायत्री के मंत्र जाप से आप अपने कार्य मे एकाग्रता ला पाएंगे|

वृश्चिक :

वृश्चिक राशि के जातको आप को तो क्या कहना | आप आपकी आत्मा की आवाज को सुने| नया बदलाव , नई उम्मीद आपको हर एक चीज मे दिख सकती है| स्वयं को मौका दीजिए बाहर आने का | जीवनसाथी से सुमेल बनाए रखिए| छोटी छोटी बातों मे मन मोटाव मत रखिए| हर समस्या का समाधान बात करने से दिल खोलने से निकलता है| जीवनसाथी से दूरी होने की संभावना है , संभालना जरूरी है | किन्तु प्रथम पूज्य गणेश महाराज की  उपासना से हर संकट टल सकता है | व्यापार वर्ग नया काम शुरू कर रहे हो तो संभालिए |

धनु :

धनु राशि के जातको आप  अगर पैसे की लेनदेन के कार्य से जुड़े हो तो संभाल के कार्य करे | आरोग्य का खूब खयाल रखे | पेट के दर्द या किडनी के दर्द हो सकते है | आप अपने आध्यात्मिक लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है| आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है | कोर्ट काचेरी के कामकाज मे फसे हो तो उससे छुटकारा मिल सकता है | आपके कार्यो को निरंतर करते रहे सफलता अवश्य ही हाथ लगेगी | भगवान गुरु दतात्रेय की आराधना करीए अच्छा रहेगा आपके लिये|

मकर :

मकर राशि के जातको को यह गोचर मे आपके जीवन मे आकस्मिक वस्तु ए घटीत हो सकती है| आप को आपके संतान के संबन्धित चिंता साता सकती है| शेरबाजार  का कार्य करते हो तो थोड़ी सावधानी बरतना आवश्यक है| बड़े भाई बहनो से संबंध बनाए रखिए | थोड़ा तनाव मन मोटाव हो सकता है| प्रम संबंध मे अगर आप आगे बढ़ रहे हो तो परेशानियों का सामना करना पड सकता है|  भगवान शिव की आराधना आपको खूब फायदेमंद रहेगी |

कुम्भ :

कुम्भ राशि के जातको आपको कार्यक्षेत्र मे दिक्कते आ सकती है | साथ साथ नया परिवर्तन नया बदलाव भी असकता है | धैर्य बनाकर , अच्छे से निर्णय लीजिए , अंत का समय जरूर सुखरूप होगा| माता के साथ संबंध बिगड़ सकते है | अत: माँ से जुड़ी हर एक बात को सोच समजकर कीजिए|  जमीन मकान से जुड़ी कोई बात का निर्णय ध्यान से करना जरूरी है , यह आपको मुसीबत मे डाल सकता है | कोई भी कार्य अपने ईष्ट देव का ध्यान धर के कीजिए सफलता अवश्य प्राप्त होगी |

मीन:

मीन राशि के जातको आप अपने हर एक सपने को साकार करने के लिए प्रयत्नो करेंगे | आपको उसमे सफलता भी प्राप्त होगी| नये कार्यो मे नये साहस और उत्साह के साथ आप आगे बढ़ोगे | किन्तु सफलता मे गति की मर्यादा को ध्यान रखना | जल्दी के चक्कर मे कुछ खो ना जाए यह ध्यान रखना है | पिता के स्वास्थ्य के बारे मे चिंता सता सकती है |  धैर्य के साथ आगे बढ़िए ईश्वर आप के साथ है | गुरुजनो  और बुजुर्गो के सेवा कीजिए और आशीर्वाद प्राप्त करे |